15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक परिवार के हर सदस्यों की हुई रहस्यमयी मौतें, अरविंद सुसाइड केस में हर पहलू पर जांच जारी

मंगलवार की सुबह अरविंद मौर्या फांसी के फंदे पर लटका मिला तो वहीं 80 साल की बुजुर्ग दादी ललिता देवी तखत पर मृत अवस्था पर मिली। अरविंद के गले पर फांसी के फंदे के अलावा कोई चोट के निशान नहीं मिले। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच किया तो न तो अरविंद के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला और न ही दादी के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला है।

2 min read
Google source verification
एक परिवार के हर सदस्यों की हुई रहस्यमयी मौतें, अरविंद सुसाइड केस में हर पहलू पर जांच जारी

एक परिवार के हर सदस्यों की हुई रहस्यमयी मौतें, अरविंद सुसाइड केस में हर पहलू पर जांच जारी

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज जिला में एक हफ्ते में एक ही परिवार में पांच लोगों की हत्या के दो दिन बाद एक परिवार में बुजुर्ग मां समेत बेटे की मौत हो गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र में पांच हत्या का रहस्य सुसाइड नोट लिखा है, तो वहीं फुलपुर थाना क्षेत्र में एक परिवार में दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। दोनों हत्याकांड में राहुल तिवारी और अरविंद मौर्या फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। इसके अलावा अरविंद मौर्या के परिवार कई सदस्यों का रहस्मयी मौत हो चूंकि है।

जांच में जुटी है पुलिस

प्रयागराज पुलिस अरविंद की आत्‍महत्‍या की जांच में जुटी है। इस बीच कहा जा रहा है कि अरविंद के मां-बाप और भाई-बहन की मौत भी रहस्‍यमय परिस्थितियों में हुई थी। पुरानी घटनाओं का जिक्र अरविंद ने अपने सुसाइड नोट में भी जिक्र किया है। सुसाइड नोट पर नोट किये गए बातों के आधार पर ससुराल पक्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

अरविंद मौर्या मौत के पहले नौ पेज का सुसाइड नोट लिखा और फिर फांसी के फंदे पर झूल गया। वह मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को बताया है। इसके पहले भी अरविंद के बड़े भाई फांसी लगाकर संदिग्ध मौत हो गई थी। पांच साल पहले उसके पिता राम कुमार ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घर में उसकी मां भागमनी देवी और बहन मनीषा मृत मिली थी। उस वक्त चर्चा थी कि राम कुमार ने अपनी पत्नी और बेटी को जहर देकर मार दिया और इसके बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड: पांच मौत का पांच महत्वपूर्ण तथ्य, सबूत कर रहे इधर इशारा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

मंगलवार की सुबह अरविंद मौर्या फांसी के फंदे पर लटका मिला तो वहीं 80 साल की बुजुर्ग दादी ललिता देवी तखत पर मृत अवस्था पर मिली। अरविंद के गले पर फांसी के फंदे के अलावा कोई चोट के निशान नहीं मिले। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच किया तो न तो अरविंद के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला और न ही दादी के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला है।

दिल का दौरा पड़ने से हुई बुजुर्ग की मौत

मंगलवार की शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि दिल का दौरा पड़ने से दादी ललिता देवी की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि फांसी पर लटके हुए पोते को देखकर वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और चल बसीं। बताया जा रहा है कि 80 साल की ललिता देवी अपने पति के अलावा बेटे और बहू को खो चुकी थी। जिसके वजह से बेटे को फाँसी के फंदे पर लटका देखकर जान निकल गई।

हत्या और आत्महत्या के लिए किया गया प्रेरित

फूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अरविंद मौर्या ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट पर आरोपी का जिक्र किया है। अरविंद के मामा द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें अरविंद की पत्नी सुनीता नामजद हैं। ससुराल वाले अज्ञात में हैं। पुलिस ने सुनीता और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। एफआईआर जौनपुर निवासी अरविंद के मामा नंदलाल मौर्य ने कराई है।