5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Prayagraj crime : सिविल लाइंस में दिनदहाड़े हुई लूट के आरोपियों को पुलिस ने मारी गोली

12 सितंबर को प्रयागराज के सिविल लाइंस में दिनदहाड़े अस्पताल कर्मियों से लूट करने वाले बदमाशों को झूंसी पुलिस ने मुठभेड़ में घायल करके गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पैसे की बरामदगी भी हो गई। वहीं लुटेरों द्वारा सीतापुर में भी की गई लूट का खुलासा किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
civil_line.jpg

प्रयागराज। जिले के सिविल लाइंस में स्थित पीएनबी की शाखा में पुरानी नोट बदलकर लौट रहे जीवन ज्योति अस्पताल के कर्मचारी अनिरुद्ध यादव और प्रहलाद सिंह से सात लाख की लूट करने वाले बदमाशों को झूंसी पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी। इस दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। कार्रवाई के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। इसी दौरान सूचना पर जब दबिश दी गई तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में नीरज बंजारा और किशन यादव को पैर में गोली लगी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसके दो अन्य साथी काशी बंजारा और शारदा भागते समय पकड़ लिए गए।

पूर्व में सीतापुर में हुई लूट में भी उक्त बदमाश शामिल थे। पुलिस की जांच में उनके पास पैसे भी बरामद हो गए हैं। बदमाशों ने सिविल लाइंस लूट का पैसा पत्नी के खाते में जमा करा दिया था। जिसे बैंक से रिकवर किया जाएगा। इसके अलावा सीतापुर लूटकांड का पैसा भी उन्हीं के पास से बरामद हो गया है।