25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमेश पाल हत्याकांड: FIR में भाजपा नेता के भाई का भी नाम, पार्टी बोली- हम उसे निकाल चुके

Prayagraj Hatyakand: अतीक के करीबी जिस गुलाम को उमेश की पत्नी ने नामजद किया है, उसका भाई भाजपा का नेता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 27 Feb 2023, 5:23 PM IST

Umesh Pal Murder

उमेश कुमार, जिनकी शुक्रवार को हत्या कर दी गई

प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या में उनकी पत्नी जया पाल ने धूमनगंज थाने में FIR कराई है। FIR में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और 2 बेटों के साथ-साथ गुड्डू मुस्लिम और गुलाम हसन को भी नामजद किया है। FIR में शामिल गुलाम शहर के एक भाजपा नेता का भाई है।

गुलाम हसन प्रयागराज के बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राहिल हसन का भाई है। राहिल को भाजपा पदाधिकारी बताने वाले कई होर्डिंग बीते दिनों प्रयागराज में देखे गए थे, जिसमें पार्टी के तमाम सीनियर नेताओं के फोटो थे।


पार्टी से कब निकाला, भाजपा से पास लेटर नहीं
गुलाम का नाम FIR में आने के बाद भाजपा राहिल से पीछा छुड़ाती दिख रही है। इंडिया टुडे से एक बातचीत में बीजेपी जिलाध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा है कि राहिल को पार्टी से पहले ही हटाया जा चुका है। हालांकि, राहिल को कब पार्टी से निकाला गया, इस संबंध में जारी किया गया लेटर वो नहीं दिखा पाए।


शुक्रवार को कर दी गई थी उमेश पाल की हत्या
उमेश पाल की शुक्रवार को प्रयागराज के सुलेमसराय में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश 2005 में मारे गए विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य थे। राजू पाल की हत्या का आरोप पूर्व सांसद अतीक अहमद पर है। उमेश की हत्या में भी अतीक और उसके परिवार के लोगों को आरोपी बनाया गया है।


यह भी पढ़ें: प्रयागराज मर्डर वीडियो: क्या लापरवाही ने ली उमेश पाल की जान, इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं

उमेश की पत्नी जया की ओर से मामला दर्ज कराए जाने के बाद उमेश पाल के हत्यारोपियों की तलाश में लगातार पुलिस छापे मारी कर रही है। एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस की 15 टीमें लगाकार दबिश दे रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग