
Keshav Prasad Maurya
प्रयागराज. Keshav Prasad Maurya आगरा में सपा कार्यकर्ताओं के पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहाकि, भारत की धरती पर यह नारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विपक्षी दलों सपा, बसपा और कांग्रेस से सवाल भी पूछते हैं कि, आखिर वह चुप क्यों हैं।
समाजवादी पार्टी ने कहा, हमारा कोई नाता नहीं :- गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने आगरा सहित पूरे प्रदेश में तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें यूपी सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई गई। इसी प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाला एक वीडियो वायरल हो गया। इस पर हिंदू संगठन सहित पूरे देश से भारी विरोध देखने को मिला। जबकि समाजवादी पार्टी की तरफ से कहा गया कि ऐसा नारा लगाने वाले बाहरी लोग थे। उनका समाजवादी पार्टी से कोई भी नाता नहीं है।
पांचों आरोपियों को जमानत :- पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अब पांचों आरोपियों को जमानत मिल गई है। जिन पांचों आरोपियों को जमानत दी गई है, उनके नाम-पकंज सिंह, दीपक, मधुकर सिंह, चंद्र प्रकाश और आरिफ खान हैं। आगरा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का वॉयस सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।
Updated on:
17 Jul 2021 08:35 pm
Published on:
17 Jul 2021 08:34 pm

बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
