2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं मिलेगा एक रुपए में मिनरल वाटर

- प्रयागराज समेत एनसीआर के रेलवे स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन बंद- आईआरसीटीसी ने निरस्त किया ठेका

2 min read
Google source verification
रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं मिलेगा एक रुपए में मिनरल वाटर

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं मिलेगा एक रुपए में मिनरल वाटर

प्रयागराज. mineral water stop रेलवे विभाग यात्रियों को पहले सुविधा देता है, फिर किसी न किसी वजहों से वह सुविधा वापस ले ली जाती है। एनसीआर के रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों के लिए बड़ा नुकसान है। इस भरी गर्मी में प्रयागराज समेत एनसीआर के रेलवे स्टेशनों पर अब वाटर वेंडिंग मशीन से एक रुपए में मिनरल वाटर नहीं मिलेगा। आईआरसीटीसी ने ठेका निरस्त कर दिया है। मजबूरी में रेल यात्री महंगा पानी खरीद रहे हैं।

एक बार फिर प्रेसिडेंशियल ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी, अयोध्या में राष्ट्रपति करेंगे रामलला के दर्शन

लाइसेंस फीस अदा नहीं की :- प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट समेत उत्तर मध्य रेलवे के तमाम स्टेशनों पर महज एक रुपए में मिलने वाला मिनरल वाटर अब यात्रियों को नहीं मिलेगा। छह वर्ष से आईआरसीटीसी के माध्यम से एक निजी एजेंसी यात्रियों यह सुविधा दे रही थी। पर संबंधित एजेंसी आईआरसीटीसी की लाइसेंस फीस अदा नहीं कर सकी जिस वजह से उसका ठेका रद कर दिया गया है।

एक रुपए में मिनरल वाटर :- वर्ष 2015 रेल यात्रियों की सुविधा के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) 100 से ज्यादा मशीनें प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, टूंडला, झांसी, ग्वालियर, मथुरा, आगरा, इटावा आदि रेलवे स्टेशनों पर लगाई गई। इन मशीनों के जरिए यात्री 300 मिली लीटर मिनरल वाटर एक रुपए, 500 मिली तीन रुपए, एक लीटर पांच रुपए, दो लीटर आठ रुपए में और पांच लीटर पानी 20 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा था। पर जिन यात्रियों के पास बोतल नहीं उन्हें बोतल सहित मिनरल वाटर क्रमश: 2 रुपए (गिलास में), 5, 8, 12 एवं 25 रुपए में उपलब्ध करवाया जाता रहा था। पर कुछ दिनों से सभी वाटर वेंडिंग मशीन के स्टॉल बंद हो गए हैं।

नया ठेका होता है तो खोल जाएंगे स्टाल :- प्रयागराज मंडल सीनियर डीसीएम अंशु पांडेय ने बताया कि, आईआरसीटीसी से ठेका निरस्त करने की वजह से ही मंडल के सभी स्टेशनों में वाटर वेंडिंग स्टॉल बंद हुए हैं। अगर कोई नया ठेका होता है तो निश्चित ही स्टॉल खोले जाने की कार्रवाई आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग