16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SDM ज्योति मौर्य के कथित बॉयफ्रेंड मनीष दुबे बुरे फंसे, DIG के रिपोर्ट में विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्यवाई तय

Jyoti Maurya Case: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक DG को DIG प्रयागराज रेंज की ओर से भेजी गयी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे ने विभाग की छवि को ठेस पहुंचाई है। इसके बाद मनीष दुबे पर कार्यवाई की तलवार लटक रही है।  

2 min read
Google source verification

PCS अधिकारी ज्योति मौर्य मामले में नई-नई जानकारियां सामने आ रही है। ज्योति मौर्य के साथ अफेयर के बाद चर्चा में आए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। इस मामले में डीजी को डीआईजी प्रयागराज रेंज ने एक रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें कई खुलासे किए गए हैं। मनीष दुबे की विभागीय जांच की बात भी कही जा रही है, जिसके बाद उनका निलंबन तय माना जा रहा है।

रिपोर्ट में क्या कहा गया है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीजी को डीआईजी प्रयागराज रेंज की ओर से भेजी गयी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे ने विभाग की छवि को ठेस पहुंचाई है। ऐसे में मनीष डूबे को सस्पेंड किए जाने के चांस बहुत ज़्यादा बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस रिपोर्ट में में कहा गया है कि मनीष दूबे पर पहले भी अमरोहा में एक महिला ने आरोप लगाए थे। मनीष दूबे पर ज्योति मौर्य के साथ संबंध रखने की बात भी रिपोर्ट में कही गयी है।
यह भी पढ़ें: SDM Jyoti Maurya: 'पति को जान से मार दूंगी',कॉल रिकॉर्डिंग ने बढ़ाई PCS ज्योति और कथित प्रेमी मनीष दुबे की मुश्किल, हत्या की साजिश
रिपोर्ट में मनीष दूबे पर उनकी पत्नी से जुड़ा एक आरोप भी लगाया गया है। जिसमें कहा गया है कि उनकी पत्नी ने लिखित में यह आरोप लगाए हैं कि मनीष दूबे उनसे 80 लाख के दहेज की मांग कर रहा था।

जो भी कहना है वह कोर्ट में कहूंगी- ज्योति मौर्य
जांच के लिए इस मामले में ज्योति मौर्य को भी तलब किया गया था लेकिन उन्होने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। लेकिन बाद में DIG होमगार्ड संतोष सिंह को लिखित बयान देते हुए उन्होने पति के साथ झगड़े की बात कहकर कहा कि वह जो भी कहना होगा कोर्ट के सामने कहेंगी।


अब इस मामले में मनीष दूबे को निलंबित भी किया जा सकता है। हालांकि, मनीष दुबे का कहना है कि उन्हें फंसाया जा रहा है और वह ऐसे किसी भी मामले में नहीं थे।