
UPPSC Protest in Prayagraj: प्रयागराज में UPPSC के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। लोक सेवा आयोग कार्यालय के सामने कई हजार छात्र से धरने पर बैठे हैं। इसी बीच, स्वामी प्रसाद मौर्य ने छात्रों के आंदोलन पर अपना रिएक्शन दिया है।
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने छात्र आंदोलन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है। उन्होंने लिखा, "लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश में होने वाली PCS/RO/ARO की परीक्षा एक ही दिन में कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे अभ्यर्थियों एवं युवाओं पर की गई लाठीचार्ज अत्यंत दुःखद है। लोकतंत्र की आवाज लाठियों व बन्दूको से नहीं दबाई जा सकती है सरकार के इस तानाशाही रवैये की निंदा करता हूं।"
बसपा प्रमुख मायावती ने छात्र आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस तथा आरओ-एआरओ की भी प्रारंभिक परीक्षा-2024 एक समय में कराने में विफलता को लेकर आक्रोशित छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से उत्पन्न स्थिति की खबर का व्यापक चर्चा में रहना स्वाभाविक।”
उन्होंने आगे लिखा, "क्या यूपी के पास एक समय में परीक्षा कराने की बुनियादी सुविधाओं का इतना अभाव है कि पीसीएस आदि जैसी विशिष्ट परीक्षा दो दिन में करानी पड़ रही है। पेपर लीक पर रोक व परीक्षाओं की विश्वसनीयता अहम मुद्दा, जिसके लिए एक बार में ही परीक्षा व्यवस्था जरूरी। सरकार इस ओर ध्यान दे।"
Updated on:
12 Nov 2024, 12:29 PM IST
Published on:
12 Nov 2024, 12:28 PM IST
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.