प्रयागराज

Allahabad News: जिस मां ने पालपोश कर किया था बड़ा,कलयुगी बेटे ने उसी मां की गला दबा करदी हत्या,पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

Allahabad News:प्रयागराज के लालगोपालगंज इलाके में कलयुगी बेटे ने जमीन बंटवारे के लिए अपनी मां की ही हत्या कर दी। पहले बेरहमी से पिटाई की। इस पर भी संतोष नहीं हुआ तो गला दबाकर हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार चल रहा है।

less than 1 minute read
सांकेतिक फोटो

प्रयागराज के लालगोपालगंज के कठौआपुल स्थित एक ईंट भट्ठे पर शुक्रवार को नशेड़ी बेटे ने बेरहमी से पिटाई के बाद अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। इनका परिवार ईंट भट्ठे पर ही मजदूरी करता है। जमीन के बंटवारे को लेकर आरोपी कई दिनों से मां से विवाद कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।कुंडा इलाके के निवासी सुखई लाल गौतम का परिवार लालगोपालगंज कठौआपुल स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। बताया जाता है कि कई रोज से कान्ती देवी (55) व बेटे बब्लू के बीच जमीन बंटवारे को लेकर कहासुनी चल रही थी। शुक्रवार की दोपहर बब्लू ने छप्परनुमा मकान में मां की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसे की खबर लोगों तक पहुंची तो सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद इंस्पेक्टर नवाबगंज अनूप सिंह ने मौका मुआयना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुखई लाल के तीन बेटे और एक बेटी हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद आराेपी बब्लू फरार हो गया। पुलिस ने सुखई लाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

Published on:
10 Jun 2023 09:51 am
Also Read
View All

अगली खबर