
UP Assembly Elections Result 2022: प्रयागराज से प्रतापगढ़ और कौशाम्बी तक इन दिग्गजों ने की जीत दर्ज, राजा भैया का वर्चस्व बरकरार, उपमुख्यमंत्री की हार
प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। प्रयागराज के 12 विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा की भारी टक्कर देखने को मिला है। वहीं प्रतापगढ़ के 7 विधानसभा सीट पर सपा, भाजपा और जनसत्ता पार्टी में टक्कर रही है। वहीं कौशाम्बी के तीनों सीटों पर सपा लगभग जीत दर्ज की है। कौशाम्बी के सिराथू सीट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और समाजवादी गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल से हार का सामना करना पड़ सकता है। वहीं प्रतापगढ़ कुंडा सीट पर राजा भैया ने 25 हजार वोटों से जीत दर्ज की है।
प्रतापगढ़ का जाने लाइव अपडेट
सातवीं बार राजा का वर्चस्व कायम है वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव को हार मिली है। समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुंडा पर कुंडी लगाने की बात कही थी, लेकिन सपा प्रत्याशी गुलशन यादव ऐसा नहीं कर सके और हार गए। कुंडा के साथ ही जनसत्ता दल ने बगल की बाबागंज सीट भी जीत ली है। इस सीट पर विनोद सरोज को मैदान में उतारा गया था। वहां भी सपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र 15888 वोटों से हार गए हैं।
इतने मिले मत
कुंडा विधानसभा सीट पर 25 राउंड तक मतगणना हुई जिसमें राजा भैया को 87577 वोट और समाजवादी प्रत्याशी गुलशन यादव को 59725 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी फमीम को 2697 और कांग्रेस प्रत्याशी को 464 वोट मिले है। राजा भैया 1993 से सातवीं बार विधायक बने हैं।
बाबागंज विधानसभा सीट
जीते- विनोद सरोज जनसत्तादल
वोट 66996
हारे-गिरीश चंद्र सपा
वोट-51108
अंतर-15888
पट्टी विधानसभा सीट
जीते-रामसिंह पटेल सपा
वोट 107221
हारे-राजेंद्र प्रताप सिंह मोती भाजपा
वोट-85691
अंतर-21530
रामपुर खास विधानसभा
जीत-आराधना मिश्र मोना कांग्रेस
वोट 83652
हारे-नागेश प्रताप सिंह भाजपा
वोट-69346
अंतर-14306
प्रयागराज के 12 सीटों का जाने हाल
फाफामऊ 30वा राउंड
अंसार अहमद 76272-समाजवादी
जीते- गुरु प्रसाद 90364- भाजपा
फूलपुर 31वां राउंड
जीते- प्रवीण पटेल 96975- भाजपा
मुजतबा सिद्दीकी 92695
कोरांव 29वां राउंड
जीते- राजमणि 84418- भाजपा
रामदेव 59967
हंडिया 32वां राउंड
जीते- हाकिम लाल 83348- सपा
प्रशांत 80026- भाजपा
बारा27वां राउंड
अजय 71868- सपा
जीते-वाचस्पति 84884- भाजपा
प्रतापपुर 24वां राउंड
जीते- विजमा यादव 64000+ समाजवादी
राकेशधर58000 भाजपा
दोनों मंत्री ने जीता चुनाव
प्रयागराज जनपद की शहर पश्चिम विधानसभा सीट से सिद्धार्थ नाथ सिंह 117716 पाकर जीत दर्ज की। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी रिचा सिंह 88181 वोट मिले। वहीं दूसरी ततफ शाहत दक्षिणी सीट से भाजपा के मंत्री ने तीसरी बार भारी मतों से जीत दर्ज की है। नंदी को 97887 मत मिले तो वहीं प्रतिद्वंद्वी समाजवादी प्रत्याशी को 71070 मत मिले। 26 हजार वोटों से जीत दर्ज किया है। वहीं मेजा सीट से नीलम करविया को हार का सामना करना पड़ा, वहां से समाजवादी प्रत्याशी संदीप पटेल ने जीत दर्ज की है। शहर उत्तरी सीट से दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी हर्षवर्धन बाजपेयी ने 55 हजार वोटों से विजयी हुए।
कौशाम्बी सीट का हाल
सिराथू विधानसभा सीट पर केशव प्रसाद मौर्या को कुल 81949 वोट मिले तो वहीं समाजवादी प्रत्याशी पल्लवी पटेल को 83711 मत मिले हैं। भाजपा के उपमुख्यमंत्री हार की तरफ आगे बढ़े गए हैं। वहीं चायल से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूजा पाल ने जीत दर्ज की है तो वहीं मंझनपुर से सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज ने जीत दर्ज की है।
Updated on:
10 Mar 2022 08:09 pm
Published on:
10 Mar 2022 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
