26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरे साथ हुआ है यौन शोषण… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर ‘बटुक’ ने लगाए कई आरोप

Avimukteshwarananda News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। एक कथित पीड़ित बटुक ने टीवी इंटरव्यू में दावा किया कि गुरु दीक्षा के नाम पर उसके साथ गलत काम हुआ।

2 min read
Google source verification
Shankaracharya Avimukteshwarananda

Swami Avimukteshwarananda

Avimukteshwarananda Sexual Abuse Case Batuk Say on Camera: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण मामले में नया दावा सामने आया है। Aaj Tak चैनल का कहना है कि 'एक पीड़ित बटुक' ने उसके साथ बातचीत में अविमुक्तेश्वरानंद पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। चैनल ने इसका वीडियो जारी किया है। इसमें बटुक बताया जाने वाला शख्स कैमरे की ओर पीठ करके बैठा है और पूरी तरह ढंका है। यह शख्स कैमरे पर कह रहा है कि वह पढ़ाई के लिए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पास गया था। लेकिन गुरु दीक्षा के नाम पर उसके साथ गलत काम किया गया।

उसका दावा है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी के साथ-साथ दो अन्य लोग मिलकर बच्चों का यौन शोषण करते थे। इन बच्चों को बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों से लाया जाता था। वह शख्स कैमरे पर यह भी कहते सुना जा सकता है कि माघ मेले के दौरान 16 जनवरी को भी उसके साथ शोषण किया गया। उसने यह भी बताया कि इस बारे में सबसे पहले आशुतोष महाराज को उसने जानकारी दी थी, क्योंकि उनसे मदद की उम्मीद थी। बता दें कि आशुतोष महाराज ने ही अविमुक्तेश्वरानन्द के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा

प्रयागराज के झूंसी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसमें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, मुकुंदानंद गिरी और अन्य के खिलाफ आरोप हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू की। आशुतोष महाराज के अनुसार, पीड़ित बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट में भी यौन शोषण की पुष्टि हो चुकी है। शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि उनके पास और भी सबूत हैं।

शंकराचार्य का पक्ष

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह सब राजनीतिक साजिश है। उन्होंने दावा किया कि कोई बच्चा उनके पास आया ही नहीं, तो शोषण कैसे हुआ। उन्होंने यूपी पुलिस पर भरोसा न होने की बात कही और मांग की कि किसी दूसरे राज्य की पुलिस जांच करे। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका भी दाखिल की है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग