11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather today: UP में धमाकेदार बारिश के साथ पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

UP Weather today: दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून गुरुवार यानी 8 जून को केरल पहुंच गया। गर्मी झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। केरल में मानसून यूपी में कब आएगा, मौसम वैज्ञानिकों ने इसका पूर्वानुमान किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
weather_dipartment_1.jpg

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसान लखनऊ और आसपास के जिलों में 20 जून के आसपास प्री-मानसून एक्टीविटी शुरू होने का अनुमान है। तराई वाले क्षेत्रों में पूर्वी हवाओं से मौसम बदल सकता है। आज यानी रविवार को लू चलने की चेतावनी दी है।

43 डिग्री तापमान पहुंचने का अनुमान
अगले दो दिन रविवार और सोमवार का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। तराई वाले इलाके में पूर्वी हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। लखनऊ और आस-पास के जिलों में दिन के पारे में थोड़ी कमी हो सकती है, लेकिन 40 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं होगा।

प्री-मानसून एक्टीविटी दिलाएंगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग ने गुरुवार एक मानसून का चार्ट जारी किया है। इसमें केरल में मानसून पहुंचने की जानकारी दी गई है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मानसून के दाखिल होने की संभावित तारीख 20 जून है। मानसून की गति पर बराबर निगरानी की जा रही है। दो-तीन दिन में तस्वीर कुछ साफ होगी।

20 से 25 जून के बीच मानसून देगा दस्तक
उत्तर प्रदेश में माॅनसून 20 से 25 जून के बीच दस्तक दे सकता है। वहीं लखनऊ में यह 25 से 28 जून के बीच दस्तक देगा। इसके पूर्व मानसून की गतिविधियां शुरू जाएंगी। इसमें बदली, हवा, बौछारें और कहीं तेज बरसात हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।