
Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022 : राष्ट्रवादी सरकार बनने पर अधिवक्ताओं में खुशी की लहर, जनपद में जगह-जगह जश्न का माहौल
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनने की खुशी मनाई है।एक दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांटी और राष्ट्रवादी सोच की सरकार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता को नमन करते हुए आभार जताया है। वहीं दूसरी ओर पूरे जनपद में जश्न का माहौल है। प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी नर कुल 8 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने 4 सीटों पर विजयी हुआ है।
अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री शीतल प्रसाद गौड़ ने सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के साथ के साथ ही दीन दयाल उपाध्याय की अन्त्योदय की योजना एवं समाज के निचले स्तर पर जीवन यापन करने वाले नागरिकों के उत्थान को समर्पित योगी की सरकार को फिर से बनाने पर प्रदेश की जनता का आभार जताया है। अपर महाधिवक्ता महेश चन्द्र चतुर्वेदी,मुख्य स्थाई अधिवक्ता- सौरभ श्रीवास्तव ने राष्ट्रोदय अभियान से जुड़े अधिवक्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए आभार जताया। इसके साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता शामिल रहे।
विधि संवाददाता संघ ने जताई योगी सरकार की वापसी पर खुशी
इलाहाबाद हाईकोर्ट विधि संवाददाता संघ ने योगी सरकार पर विश्वास बनाए रखने के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे प्रदेश विकास पथ पर आगे बढ़ता जायेगा। विधि संवाददाताओं ने एक बार फिर से योगी सरकार पर खुशी जताई है। नागरिकों को नमन करने वाले संवाददाताओं में दिनेश राय, कृष्ण शुक्ल, रामानंद पांडेय व अखिलेश त्रिपाठी आदि लोगों ने जश्न मनाया।
Published on:
10 Mar 2022 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
