प्रयागराज

Weather alert: AC- कूलर जाइए भूल, मौसम बनेगा सुपरकूल, 3 दिनों तक होगी झमाझम बारिश

अगले तीन दिनों तक यूपी के अधिकतर हिस्सों में बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है इसके साथ ही गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम का कुलिंग सिस्टम चालू हो जाएगा।  

less than 1 minute read
6 सितंबर को यूपी में भारी बारिश होने की संभावना है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में वर्तमान में बने चक्रवर्ती परिसंचरण के चलते पूर्वी राज्य समेत उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य जिलों में मंगलवार से गरज चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं।

आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है और गर्मी से राहत मिलेगी। रविवार को दिनभर चढ़ती धूप ने राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज करवाई। हालांकि मंगलवार से राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं।

तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई
लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई। सर्वाधिक तापमान कानपुर में 39.4 डिग्री सेल्सियस और फुर्सतगंज में 38.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। सबसे कम तापमान बरेली में 24.5 डिग्री और फतेहपुर में 25.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

अब मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की सी मध्यम बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

Updated on:
04 Sept 2023 09:11 pm
Published on:
04 Sept 2023 09:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर