13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदलेगा मौसम का रुख, वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार तक हो सकती है बारिश

पूरे उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से अचानक गर्मी बढ़ गई है। अभी मौसम अपना रुख और बदलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को बारिश के आसार हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
weather_alert.jpg

इस साल के मौसम ने कई तरह से लोगों को हैरान किया है। ठंडी के बाद गर्मी में भी कुछ ऐसे ही मौसम की संभावना जताई जा रही है। चार दिन पहले तक सुबह शाम पडऩे वाली ठंडी अचानक से गर्मी में बदल गई। और तापमान में देखते ही देखते बड़ा परिवर्तन हो गया। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को प्रयागराज सहित आस पास के जिलों में बारिश हो सकती है। हालाकि अब होने वाली बरसात से तापमान पर बहुत असर नहीं पड़ेगा।

रविवार तक रात का तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बुधवार की रात को यह तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। अचानक से चार डिग्री तापमान के कारण लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाराहमिहिर जलवायु परिवर्तन उत्कृष्टता केंद्र के समन्वयक प्रो सुनील द्विवेदी ने बताया कि बारिश की स्थितियां बन रही हैं। बादलों की वजह से तापमान में और भी बढ़ोतरी होगी। मौसम अपना रुख और बदलेगा।