
आपको बता दें कि इस बार ऑक्शन में बड़ा हाथ मारने वाले यश दयाल प्रयागराज के रहने वाले हैं। अपने डेब्यू मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी को आरसीबी ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।
आपको बता दें कि अपने डेब्यू मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार ओवर में 40 रन बनाकर तीन विकेट लिए थे। यश ने अब तक कुल मिला कर 14 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं।
बेस प्राइस था 20 लाख
पहले सत्र में गुजरात टाइटंस के साथ खेलने वाले प्रयागराज के यश दयाल की 2022 में बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपये थी. गुजरात ने उन्हें 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। अबकी बार यश को आरसीबी ने पांच करोड़ रुपये में खरीदा है।
प्रयागराज में है जश्न का माहौल
प्रयागराज में उनके घर में जश्न मनाया जा रहा है और उनके दोस्त भी उनके साथ हैं। यश दयाल ने कोलकाता के खिलाफ कमाल करते हुए अंतिम ओवर में पांच छक्के मारने के बाद भी गुजरात प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।
प्रयागराज के चकिया करबला में निवास करने वाले यश दलाय को 2022 में आईपीएल में खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपने पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार ओवर में 40 रन बनाते हुए तीन विकेट लिए थे। अब तक उन्होंने 14 आईपीएल मैचों में 13 विकेट लिए हैं।
यश दयाल ने कोलकाता के खिलाफ अंतिम ओवर में पांच छक्के मारने के बाद गुजरात की प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं पाया। उसके बाद उन्होंने अपनी जगह बनाने के लिए पूरे सीजन मेहनत की। प्रयागराज में उनके घर में जश्न मनाया जा रहा है और उनके दोस्त भी उनके साथ हैं।
Published on:
19 Dec 2023 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
