Special Train Alert: आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से राजगीर तक स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है इस ट्रेन का स्टॉपेज प्रयागराज भी दिया गया है जानिए क्या है टाइम टेबल
Indian Railways: आगामी त्योहारों के मद्देनजर, यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए भारतीय रेलवे यात्रियों को सुरक्षा, संरक्षा को देखते हुए।भारतीय रेलवे ने राजगीर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है यह ट्रेन राजगीर से आनंद विहार स्पेशल (02365) 21 नवंबर से 9 दिसंबर तक राजगीर से रात 8 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 3 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे जिसमें 2 कोच एसएलआर/डी और 11 कोच स्लीपर और 11 कोच जनरल के होगें। राजगीर से जब यह ट्रेन आनंद विहार के लिए चलेगी तो यह प्रयागराज सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेंगी और कानपुर जिले के गोविंदपुरी स्टेशन पर 7 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेंगी।
वापसी में आनंद विहार टर्मिनल से राजगीर सुपरफास्ट स्पेशल 02366 ट्रेन 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक आनंद विहार टर्मिनल से रात 11:30 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 7:10 पर राजगीर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन बिहार शरीफ जंक्शन 5.58 बजे पहुंचेंगी,पटना 4.30 बजे,दानापुर 4.10 बजे, आरा 3 .45 बजे दोपहर,बक्सर 2.45 बजे,डीडीयू जंक्शन 1.15 बजे,प्रयागराज जंक्शन 9.30 बजे और गोविंदपुरी स्टेशन पर 6.25 बजे पहुंचेंगी।
सप्ताह में दो दिन होगा राजगीर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन होगा।