20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में एक और बड़ा हादसा, थानागाजी के पास ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत

Death In Accident In Alwar : अलवर जिले के थानागाजी में ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें 4 युवकों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jul 30, 2019

3 Dies In Road Accident Near Thanagazi Alwar

अलवर में एक और बड़ा हादसा, थानागाजी के पास ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौके पर मौत

अलवर. Death In accident in alwar : अलवर जिले के थानागाजी ( thanagazi ) के पास प्रतापगढ़ रोड पर एक दर्दनाक हादसा ( road accident in alwar ) हो गया। प्रतापगढ़ रोड पर एक बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार 4 युवकों की मौत हो गई । मंगलवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे प्रतापगढ़ रोड पर यह हादसा हुआ। पत्थरों से भरा हुआ ट्रेलर प्रतापगढ़ से थानागाजी की ओर जा रहा था और उसने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर 4 जने सवार थे, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

ये है मृतक और घायलों की पहचान

दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवक जयपुर के रायसर निवासी थे। हादसे में मनीष (17) पुत्र गुल्लाराम गुर्जर, कैलाश चंद मीणा (17) पुत्र राजकुमार मीणा, हेमसिंह (20) पुत्र बाबूलाल गुर्जर, हेमराज (17) पुत्र बंशीधर बलाई की मौत हो गई।

मौके पर खून ही खून

ट्रेलर और बाइक की भिडं़त के बाद सडक़ पर खून ही खून नजर आया। हादसे के बाद सैकड़ों लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। युवकों ने सरकारी स्कूल की पोशाख पहनी हुई है। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर एक अन्य घायल को अस्पताल पहुंचवाया है। हादसा इतना गंभीर था कि घटना स्थल पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई।

ट्रेलर चालक मौके से फरार

घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। पुलिस ट्रेलर के नम्बर के आधार पर पहचान करने में जुटी है। वहीं मृतकों के शवों को थानागाजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।

जिले में एक दिन में दूसरा बड़ा हादसा

जिले में एक दिन में दूसरा बड़ा हादसा हो गया, सुबह रामगढ़ के पास चिड़वाई गांव में पिकअप पलटने से दो जनों की मौत हो गई। सुबह करीब सवा 7 बजे गांव के लोग कावड़ चढ़ाने जा रहे थे, तभी अचानक पिकअप पलट गई, जिसमें रवि कुमार (17) पुत्र रमेश और अमन कुमार (14) पुत्र हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 3 जने घायल हो गए, जिन्हें रामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करण पुत्र किशोरीलाल को अलवर रैफर कर दिया गया है।

Read More : अलवर में गोविंदगढ़ के पास कावड़ चढ़ाने जा रहे कावडिय़ों की पिकअप पलटी, दो की दर्दनाक मौत, गांव में शोक का माहौल