20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar: पति ने पीहर जाने से रोका था, नाराज मां ने 8 माह की बेटी को पिलाया तेजाब; जिंदगी-मौत से जंग से लड़ रही मासूम

पीहर जाने से रोकने से नाराज होकर मां अपनी आठ महीने की बेटी को तेजाब पिलाया था। बच्ची अलवर के शिशु अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Anil Prajapat

May 20, 2026

Alwar baby acid incident

अस्पताल में भर्ती मासूम। फोटो: पत्रिका

अलवर। पीहर जाने से रोकने से नाराज होकर मां अपनी आठ महीने की बेटी को तेजाब पिलाया था। बच्ची अलवर के शिशु अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक है। पीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि बच्ची अभी वेंटीलेटर पर है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में बच्ची के पिता मोहित निवासी नगर जिला डीग हाल निवासी कैप्टन चौक सेक्टर-7 भिवाड़ी ने फेज तृतीय थाने में पत्नी सुधा के खिलाफ शिकायत दी है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित पिता मोहित ने बताया कि वह बीकेटी कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार दोपहर पत्नी सुधा का फोन आया और उसने पीहर जाने की बात कही। मोहित ने नई नौकरी होने और अवकाश नहीं मिलने का हवाला देकर मना कर दिया। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर पत्नी ने फोन काट दिया। मोहित के अनुसार कुछ देर बाद उसकी बहन का फोन आया कि बच्ची ने कोई जहरीली चीज खा ली है और उसके होंठ काले पड़ रहे हैं।

सूचना मिलते ही वह कंपनी से घर पहुंचा। तब तक परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर जा चुके थे। जांच में चिकित्सकों ने बच्ची का मुंह जला हुआ पाया और हालत गंभीर होने पर उसे अलवर रेफर कर दिया। पिता का आरोप है कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर पूछताछ करने पर पत्नी ने खुद मासूम को तेजाब पिलाने की बात स्वीकार की। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी ने बच्ची को जान से मारने की कोशिश की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

होंठ काले पड़े तो परिजनों को हुआ शक

परिजनों के अनुसार बच्ची के होंठ अचानक काले पड़ने लगे और उसक तबीयत बिगडने लगी। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुंह के अंदर जलने के निशान पाए। पिता मोहित बताया कि हाल ही में नई नौकरी लगने के कारण उसे छुट्टी नहीं मिल रही थी। इसी वजह से उसने पत्नी को पीहर जाने से मना किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

कोल्ड ड्रिंक की बोतल में रखा एसिड पीया, मासूम की हालत गंभीर

इधर, भिवाड़ी क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी सांथलका में एक चार साल के मासूम ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल में रखा एसिड पी लिया। गंभीर हालत में बच्चे को अलवर के लिए रेफर कर दिया गया है। थाना फेज तृतीय पुलिस ने बताया कि कंट्रोल से सूचना मिली कि सोमवार दोपहर को शिवम (4) पुत्र अनिल कुमार निवासी फिरोजाबाद यूपी, हाल श्रमिक कॉलोनी सांथलका की एसिड पीने से तबीयत खराब हुई है। घटना के समय घर पर शिवम और उसकी दो बड़ी बहन थीं।

एसिड कोल्ड ड्रिंक की बोतल में रखा था। शिवम कोल्ड ड्रिंक समझकर पी गया। हादसे के दौरान बच्चे के माता-पिता फैक्टरी में काम करने गए थे। तबीयत बिगडने पर बहनों ने माता-पिता को सूचना दी। वे घर पहुंचे और शिवम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां से अलवर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।