
अलवर. आयकर विभाग ने जिले के 300 ऐसे लोगों को चिह्नित किया है जिन पर आगामी माह में कार्रवाई हो सकती है। आयकर विभाग की जांच शाखा की ओर से ऐसे लोगों को उनकी प्रोपर्टी निवेश, बैंक सम्बन्धी निवेश तथा शादी ब्याहों में किए गए खर्चे के आधार पर उनसे ब्यौरा मांगा गया है। आयकर विभाग के केन्द्रीय कार्यालय की ओर से अलवर जिले में बीते वर्षों में पूंजी में किए गए निवेश के आधार पर इन्हें नोटिस भेजा है। जिले में पहली बार चर्चित रही शादियों के आधार पर भी उन्हें नोटिस थमाए हैं। इस दायरे में भिवाड़ी, बहरोड़, नीमराणा व शाहजहांपुर के कई उद्योगपति व व्यापारी हैं जिन्होंने अपनी आय को छिपाया है। शहर में ऐसे करीब 55 लोगों को नोटिस मिले हैं। इसमें ऐसे व्यापारी भी हैं जिन्होंने 20 लाख रुपए से अधिक की कार खरीदी हैं। आयकर विभाग पहले चरण में ऐसे लोगों से उनसे स्वयं ही सीधी जानकारी ले रहा है जिसके लिए उनसे बैंक खाते की पासबुक की फोटो स्टेट, सम्बन्धित कागजात व अन्य जानकारियां मांगी गई हैं। अलवर जिले में नोटिस मिलने से बहुत से लोगों में हड़कम्प मच गया है जो सीए से मिलकर इसका रास्ता निकालने में लगे हुए हैं।
नोटिस मिलने वालों में 45 महिलाएं
अलवर जिला निवेश के हिसाब से प्रदेश में अहम स्थान रखता है। अलवर जिले के लोगों ने अलवर से बाहर निवेश किया है जिससे आयकर विभाग चौकन्ना हो गया है। अलवर जिले के कई लोगों ने हरिद्वार में कई महंगे फ्लेट लिए हैं जिनकी भी जांच शुरू हो गई है। अलवर में बीते दिनों हुई जमीनों की रजिस्ट्रियों को खंगाला जा रहा है। आयकर विभाग अलवर अगले चरण में इन पर कार्रवाई कार्रवाई करेगा। अभी आयकर विभाग के मुख्यालय व जांच शाखा कार्यालयों ने इन्हें नोटिस भेजे हैं। अलवर में जिन 300 लोगों को नोटिस मिले हैं, उनमें 45 महिलाएं भी हैं जिनके नाम पर निवेश किया गया है। इससे पूर्व आयकर विभाग नोटबंदी के दौरान करीब 150 ऐसे लोगों से सवाल-जवाब कर चुका है जिन्होंने अपने बैंक खाते में निर्धारित राशि से अधिक रकम जमा कराई।
Updated on:
10 Jan 2018 10:34 am
Published on:
10 Jan 2018 01:25 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
