पुलिस टीम सोमवार को पीड़िता का मेडिकल करवाने अस्पताल पहुंची। पीड़िता से 164 के बयान भी करवाए गए हैं।
अलवर में बड़ा मामला सामने आया है। एक युवक ने 8वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार कर दिया। छात्रा के प्रेग्नेंट होने पर मां को इसका पता चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मूलरूप से अन्य प्रदेश के लोग यहां रहकर मजदूरी करते हैं।
यहीं पर एक कॉलोनी में किराए पर कमरा ले रखा है। उनके साथ वाले कमरे में बिहार का एक युवक रहता है। उसने लड़की को जाल में फंसा कर बलात्कार किया। 20 जुलाई को छात्रा को उल्टी हुई तब मां को कुछ शक हुआ। उसने बेटी से इस बारे में पूछा।
यह वीडियो भी देखें
बेटी ने उसे बताया कि एक युवक उसके साथ रेप कर रहा है। वह बार-बार बहला-फुसला कर अपने कमरे पर बुला लेता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम सोमवार को पीड़िता का मेडिकल करवाने अस्पताल पहुंची। पीड़िता से 164 के बयान भी करवाए गए हैं।