
प्रदेश सरकार ने अलवर में साइंस सेंटर मंजूर किया है। अब इसे धरातल पर लाने की तैयारी की जा रही है। कोटा साइंस सेंटर की तर्ज पर ही यह बनेगा। वहां के डिजाइन को ही यहां लागू किया जा सकता है। बताते हैं कि कार्यदायी संस्था यूआईटी को बनाया जाएगा।
पिछले साल यूआईटी ने साइंस पार्क के लिए प्लान तैयार किया था। पूर्व सचिव अशोक कुमार योगी ने यूआईटी ट्रस्ट की बैठक में रखा लेकिन पूर्व चेयरमैन ने इस प्रस्ताव को होल्ड कर दिया। प्रदेश में सरकार बदली तो लोगों को विज्ञान के करीब लाने के लिए साइंस सेंटर बजट में पास किया गया।
इस सेंटर से ब्रह्मांड की कई चीजों के बारे में लोगों को पता लगेगा। करीब से लोग तारों से अन्य खगोलीय गतिविधियों को भी देख सकेंगे। बताते हैं कि कोटा प्रशासन ने इसका डिजाइन तैयार किया है। वही डिजाइन अलवर में लागू हो सकता है। इसके लिए करीब 10 बीघा जमीन की जरूरत है। इस पर प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। वन मंत्री संजय शर्मा का कहना है कि जल्द ही यह सेंटर धरातल पर दिखेगा। युवाओं को ज्यादा लाभ मिलेगा।
Published on:
19 Jul 2024 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
