अलवर

अलवर से कांग्रेस के टिकट के इंतजार के बीच आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अजय पूनिया ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा व कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

https://www.patrika.com/alwar-news/

2 min read
Nov 16, 2018
अलवर से कांग्रेस के टिकट के इंतजार के बीच आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अजय पूनिया ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा व कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान के रण में अब राजनीतिक हलचलें तेज हो रही हैं। अलवर में भाजपा की ओर से संजय शर्मा को अलवर शहर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया, अब कांग्रेस के टिकट का इंतजार है। भाजपा-कांग्रेस के टिकट की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजय पूनिया ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कम्पनी बाग के सामने स्थित पुराना सूचना केन्द्र सेअपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। आप प्रत्याशी अजय पूनिया ने कहा कि दोनों ही पार्टियों ने केवल जनता को लूटने का काम किया है। चुनाव के समय इन पार्टियों के नेता जनता से झूठा वादा करके उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। जनता आज भी पानी सडक़ बिजली जैसी जरूरत की चीजों के लिए परेशान है।

पूनिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में वह करके दिखाया है। जो कोई भी सरकार आज तक नहीं कर पाई। दिल्ली की सरकारी स्कूल है। प्राइवेट स्कूलों से बेहतर हैं। दिल्ली में लोगों को फ्री पानी मिलता है व कम दाम में बिजली मिलती है। प्रत्येक वार्ड में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। जबकि दिल्ली में केंद्र सरकार का शासन है व राज्यपाल दिल्ली सरकार के पक्ष में नहीं है।

अलवर में कांग्रेस के भंवर जितेन्द्र सिंह से मिलने के लिए लोगों को जेल में बंदी से मिलने की तरह इंतजार करना पड़ता है। वो राजा है यह जनता के सेवक। जेल की तरह 13 फुट ऊंची दीवारों के अंदर महल में रहते हैं। पार्टी के नेताओं को मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। ऐसे यह लोग आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे करेंगे। तो वही भाजपा के विधायक रहे बनवारी लाल सिंघल ने इस शहर को दीमक की तरह खोखला कर दिया है। उन्होंने केवल अपनी जेब भरने का काम किया है। जब की जनता आज भी स्थानीय मुद्दों को लेकर परेशान है। जनता की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। ऐसे में प्रदेश में आम आदमी पार्टी एक बड़े विकल्प के रूप में उभर रही है। आम आदमी पार्टी ने सिंह द्वारा अलवर से नॉमिनेशन की शुरुआत की है। इसी तरह से पूरे प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे वह अपनी सरकार बनाएंगे।

Updated on:
16 Nov 2018 02:56 pm
Published on:
16 Nov 2018 02:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर