
राजस्थान में यहां पटवारी ने ली 60 हजार रुपए की रिश्वत, ACB ने रंगे हाथ धर दबौचा
भ्रष्टाचार निराधक ब्यूरो ( एसीबी ) ने शुक्रवार शाम सात बजे 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए हलका पटवारी को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। हलटा पटवारी ने यह राशि कृषि भूमि का सीमा ज्ञान व पैमाइश करने की एवज में मांगी थी।
एसीबी से एएसपी विजय सिंह ने बताया कि हलका पटवारी प्रकाश चंद मीणा ने परिवादी हरसहाय पुत्र सेढुराम कुम्हार निवासी ग्राम हलावास पुलिस थाना सदर अलवर से 23 जून 2022 को किशोरी में परिवादी की कृषि भूमि के सीमा ज्ञान व पैमाइश की एवज में 60000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। परिवादी ने 23 जून को ही एसीबी में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस पर एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन कराया। इसके बाद शुक्रवार शाम लगभग सात बजे परिवादी हरसहाय ने मांगी गई 60000 रुपए की रिश्वत हलका पटवारी प्रकाश चंद मीणा (32) पुत्र कैलाश चंद मीणा निवासी ग्राम अंगारी तहसील थानागाजी, हाल पटवारी हलका किशोरी को दी। हलका पटवारी ने 60 हजार रुपए में से 10,000 रुपए की राशि परिवादी को वापस लौटार कर 50,000 रुपए की राशि अपने बैग में रख ली। इस दौरान एसीबी की टीम ने कार्रवाई कर रिश्वत की राशि जब्त कर आरोपी हलका पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।
सीमा ज्ञान के लिए कटवा रहा था चक्कर
जानकारी के अनुसार हलका पटवारी परिवारी हरसहाय को कृषि भूमि के सीमा ज्ञान के लिए चक्कर कटवा रहा था। कार्रवाई को एएसपी विजय सिंह के निर्देशन में प्रेमचंद पुलिस निरीक्षक ने अंजाम दिया। अलवर जिले में एसीबी ने इस साल कई अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रेप किया है। लेकिन इसके बाद भी रिश्वतखोर बाज नहीं आ रहे हैं।
Updated on:
25 Jun 2022, 5:48 PM IST
Published on:
25 Jun 2022, 5:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.