
खैरथल शहर की पुरानी आबादी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अंबेडकर चौक के समीप वार्ड नंबर 11 में कूड़े के ढेर में एक नवजात शिशु मिला, जिसे कुत्ते मुंह में दबाकर गली में ले जा रहे थे। यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई।
स्थानीय पार्षद राहुल रसगोन, रतन लाल, बड्डन और मनोज बुराहड़िया ने कुत्तों से नवजात को छुड़ाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्तों के हमले से नवजात का एक हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को तुरंत खैरथल के सेटेलाइट अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
घटना से क्षेत्र में गहरा आक्रोश और दुख का माहौल है। लोगों का कहना है कि किसी ने जन्म लेते ही मासूम को कूड़े में फेंक दिया, जो बेहद अमानवीय और दर्दनाक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को यहां किसने छोड़ा।
Published on:
05 Mar 2026 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
