5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर-बहरोड़ रोड पर टैंपो पलटा, 8 से 10 लोग घायल; दो को जयपुर रेफर

अलवर-बहरोड़ रोड पर जिंदोली की घाटी से आगे गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार चार पहिया टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंपो में सवार करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर-बहरोड़ रोड पर जिंदोली की घाटी से आगे गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार चार पहिया टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंपो में सवार करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए। टैंपो पलटने से सवार लोग दूर जा गिरे, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।


वीडियो में देखा जा सकता है कि टैंपो के सामने से एक बस आ रही थी। बस को रास्ता देने के लिए टैंपो चालक ने साइड लेने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया, जिससे घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सका।