
फोटो: पत्रिका
Rajasthan Housing Board: राजस्थान आवासन मंडल भले ही नई हाउसिंग सोसायटी धरातल पर लाने की तैयारी कर रहा हो, लेकिन 11 साल में 22 खाली फ्लैट नहीं बेच पाया। इसका कारण फ्लैट की कीमतों में उछाल बताया जा रहा है। अब फिर से आवासन मंडल इनकी बिक्री की योजना बना रहा है।
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने वर्ष 2015-16 में अलवर की एनाईबी एक्सटेंशन स्कीम में 224 फ्लैट तैयार किए थे, जिसमें एमआइजी प्रथम के 96 फ्लैट व एलआइजी अल्प आय के 128 फ्लैट शामिल थे।
शुरुआती चरण में योजना का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन वर्ष 2018 के बाद प्रदर्शन खराब होता चला गया। फ्लैट के लिए खरीदार आना बंद हो गए और 22 फ्लैट आज तक नहीं बिके।
ब्याज लगाकर आज एक फ्लैट की कीमत करीब 28 लाख हो गई। अब लोग बढ़ी राशि के बाद कदम नहीं बढ़ा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर फ्लैट न बिकने के कारण इनकी हालत खस्ता होती जा रही है।
यह भी बताया जा रहा है कि इस एरिया में सुविधाओं का अभाव होने के कारण लोगों ने फ्लैट खरीदने में रुचि कम ली। लोगों ने कई बार आवासन मंडल से सुविधाएं बढ़ाने के लिए कहा।
साथ ही, कॉमर्शियल एरिया विकास की भी बात की, लेकिन इस पर समुचित काम नहीं हो पाया।
एनईबी एक्सटेंशन में 22 फ्लैट खाली हैं। इनकी बिक्री के लिए योजना बना रहे हैं। जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
Updated on:
05 Mar 2026 01:59 pm
Published on:
05 Mar 2026 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
