22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में अ​ग्निपथ योजना में भर्ती की तारीख आई सामने, जानिए कब भर्ती किए जाएंगे अ​ग्निवीर

Agnipath Scheme In Alwar: एआरओ अलवर की ओर से जिले में 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सेना भर्ती रैली प्रस्तावित है। इस भर्ती रैली में अलवर, भरतपुर और धौलपुर जिले के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 24 Jun 2022, 7:25 PM IST

Agnipath Scheme: Recruitment In Agnipath Scheme In Rajasthan

रेलवे स्टेशनों पर भी लगेगा विकास शुल्क,रेलवे स्टेशनों पर भी लगेगा विकास शुल्क,रेलवे स्टेशनों पर भी लगेगा विकास शुल्क,राजस्थान में अ​ग्निपथ योजना में भर्ती की तारीख आई सामने, जानिए कब भर्ती किए जाएंगे अ​ग्निवीर

अलवर. देश में अग्निपथ योजना के विरोध के बीच सेना की ओर से भर्ती रैली की तैयारी प्रारंभ हो गई है। अलवर जिले में अग्निपथ योजना के तहत सितंबर माह में अग्निवीरों की भर्ती रैली आयोजित किए जाने की उम्मीद है। प्रदेश में सेना भर्ती रैली की प्रस्तावित तिथि सामने आई है, जिसमें एआरओ अलवर की ओर से जिले में 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सेना भर्ती रैली प्रस्तावित है। इस भर्ती रैली में अलवर, भरतपुर और धौलपुर जिले के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 13 नवंबर को प्रस्तावित है। इधर, जिला प्रशासन को भी इस भर्ती रैली की जानकारी मिली है।

करीब दो हजार युवाओं के सामने अब अग्निपथ

गत भर्ती में फिजीकल व मेडिकल दक्षता पास कर चुके जिले के करीब दो हजार युवाओं की लिखित परीक्षा रद्द हो गई है। अब इन युवाओं को भी अग्निपथ योजना के तहत नए सिरे से भर्ती में शामिल होना पड़ेगा। अलवर में आयोजित होने वाली भर्तियों में अलवर व समीपवर्ती जिलों के 50 हजार से अधिक युवा दौड़ में शामिल होते हैं। इस साल सितंबर में अलवर, भरतपुर व धौलपुर के युवा अग्निपथ योजना की भर्ती में शामिल होंगे।

पिछली दो भर्तियां हो गई रद्द

जिले के युवा पिछले तीन साल से सेना भर्ती के इंतजार में है। जिले में कोरोना से पूर्व जनवरी 2020 में सेना भर्ती रैली हुई थी, लेकिन उसकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। गत वर्ष शहर के समीप मीणापुरा स्थित आरएसी ट्रेनिंग सेंटर में 20 अप्रेल से 15 मई तक अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा और सवाई माधोपुर जिलों के युवाओं की सेना भर्ती आयोजित की जानी थी। सेना भर्ती को लेकर जिला प्रशासन स्तर पर तैयारी भी पूरी कर ली गई थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते भर्ती को रद्द करना पड़ा ।

अन्य प्रस्तावित भर्तियां

बीकानेर- 1 सितंबर से 20 सितंबर

जयपुर- 6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर

कोटा- 1 नवंबर से 20 नवंबर

जोधपुर- 1 दिसंबर से 20 दिसंबर