रकबर की हत्या के मामले में ललावंडी निवासी तीन युवकों की गिरफ्तारी से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। लोगों में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ गुस्सा है। मामले में गिरफ्तार युवकों के परिजन कार्रवाई को ग्रामीणों के साथ धोखा बता रहे हैं। उनका कहना था कि जिन युवकों को रकबर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, वे पूर्व में भी पुलिस की मदद करते रहे हैं। घटना वाले दिन भी पुलिस ने युवकों से मदद मांगी थी। अब पुलिस उन्हें ही हत्यारा साबित करने में जुटी हुई है। सच्चाई ये है कि पुलिस खुद को बचाने के लिए दूसरों को फं