1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar Beef Mandi case : 8 दिन तक दिन-रात जुटे रहे 200 पुलिसकर्मी, पकड़े गए सभी 22 आरोपी

किशनगढ़बास के बृसंगपुर और मिर्जापुर के बीहड़ रुंध गिदावड़े में गोकशी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 13 टीमों का गठन किया था। जिसमें 200 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Suman Saurabh

•

Updated: 27 Feb 2024, 12:52 PM IST

alwar_beef_mandi.jpg

Alwar Beef Mandi case : किशनगढ़बास के बृसंगपुर और मिर्जापुर के बीहड़ रुंध गिदावड़े में गोकशी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 9 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामला सामने आने के बाद से अब तक पुलिस 8 दिन में सभी 22 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों में से कई सालों से अन्य मामलों में फरार चल रहे थे। आरोपियों की तलाश के लिए 200 पुलिसकर्मी दिन-रात जुटे रहे। एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी के निर्देशन में किशनगढ़बास पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक गोकशी मामले में सोमवार देर रात 9 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें आरोपी साहुन, हारुन, इब्राहिम, सलीम खान, मंनान, खालिद खां, हब्बी, सलीम और कयूम का नाम शामिल है। आरोपी कयूम पर किशनगढ़बास और कोटपूतली पुलिस थाने में हत्या सहित अन्य मामलों में 5 मुकदमें दर्ज है।

आरोपी कयूम दो साल से फरार चल रहा था, इस पर दो हजार रुपए का इनाम घोषित है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। इससे पहले पुलिस 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो पुलिस रिमांड पर है। पकड़े गए सभी आरोपी काफी सालों से बीफ मंडी का कारोबार में लिप्त थे।

बता दे कि पिछले दिनों किशनगढ़बास के बृसंगपुर और मिर्जापुर के बीहड़ रुंध गिदावड़े में बीफ मंडी का मामला सामने आया था। बीफ मंडी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया और किशनगढ़बास थाने के सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था।

इसके अलावा पुलिस ने 22 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 13 टीमों का गठन किया था। जिसमें 200 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। साथ ही अलवर के आसपास के गांवों सहित पूरे मेवात में सघन अभियान चलाया। आखिरकार, पुलिस ने 8 दिन तक चले सघन अभियान के बाद सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।