21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका की खबर के बाद जिला कलक्टर व् एसपी ने ESIC मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, 850 करोड़ के मेडिकल कॉलेज का होगा अधिग्रहण

जिला कलक्टर व् एसपी ने ESIC मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, 850 करोड़ के मेडिकल कॉलेज का होगा अधिग्रहण

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Mar 30, 2020

Alwar Collector And SP Inspect ESIC Medical College Alwar

पत्रिका की खबर के बाद जिला कलक्टर व् एसपी ने ESIC मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, 850 करोड़ के मेडिकल कॉलेज का होगा अधिग्रहण

अलवर. एमआइए स्थित इएसआइसी मेडिकल कॉलेज के 850 करोड़ राशि से बने भवन का जिला कलक्टर इंद्रजीत ङ्क्षसह ने अधिग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए प्रशासन ने जरूरत होने पर इएसआइसी मेडिकल कॉलेज में फिलहाल 438 बेड का क्वारंटाइन सेंटर शुरू करने को हरी झंडी दी है। जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक समेत चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रविवार को इएसआइसी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे।

जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान कोरोना वायरस की रोकथाम, निगरानी एवं व्यवस्था के लिए मेडिकल टास्क फ ोर्स के प्रभारी राजस्व अपील अधिकारी हरिराम मीना को चिकित्सा विभाग की ओर से चिन्हित संदिग्ध कोरोना मरीजों के लिए इएसआइसी मेडिकल कॉलेज स्थित क्वारंटाइन सेंटर में व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इएसआइसी मेडिकल कॉलेज में पूर्व में तैयार आइसोलेशन वार्ड में 288 बेड के साथ 150 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था है। उन्होंने इएसआइसी हॉस्पिटल के अधीक्षक को क्वारंटाइन केन्द्र में डब्ल्यूएचओ के प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

केन्द्र भी आइसोलेशन वार्ड के लिए दे चुका निर्देश

आगामी आवश्यकताओं के चलते जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एमआइए स्थित इएसआइसी मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण के निर्देश दिए हैं। कई सालों से इस भवन में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की मांग के बावजूद इस भवन का कोई उपयोग नहीं हो पा रहा था, लेकिन कोरोना वायरस आपदा के चलते यह जिला प्रशासन से लेकर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के लिए प्राथमिकता बन गया। यही कारण है कि करीब दो महीने पहले चीन के वुहान में कोरोना वायरस के पैर पसारने के दौरान केन्द्र सरकार ने इएसआइसी मेडिकल कॉलेज को आइसोलेशन वार्ड के उपयोग के निर्देश दिए थे।

जिला प्रशासन ने सुविधाओं को देख प्राथमिकता में रखा

जिला प्रशासन ने इएसआइसी मेडिकल कॉलेज की चिकित्सीय सुविधाओं को देखते हुए इसे कोरोना वायरस आपदा की तैयारियों की प्राथमिकता में रखा है। जिला कलक्टर ने शनिवार को कोर ग्रुप की बैठक में इएसआइसी मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण के निर्देश दिए हैं। जरूरत होने पर इएसआइसी मेडिकल कॉलेज का उपयोग कोरोना वायरस आपदा में जरूरत होने पर लिया जा सकेगा।