
जिला प्रशासन के तत्वावधान में शुक्रवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम मैदान में विशेष योग्यजनों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों की सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से बड़ी संख्या में विशेष योग्यजन खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न आयु वर्गों में दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद सहित अन्य खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ते हैं। प्रतियोगिता में खेल भावना और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Published on:
20 Feb 2026 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
