
अलवर बस स्टैण्ड (फाइल फोटो)
अलवर में रोडवेज बस में सफर कर रहे एक परिवार के साथ बड़ा चोरी का मामला सामने आया है। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार का करीब 30 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग बस से पार हो गया। पीड़ित ने इस संबंध में अलवर के कोतवाली थाना अलवर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, रैणी निवासी पंकज अपनी पत्नी और भाभी के साथ 18 फरवरी को दोपहर 3:15 बजे कोठी नारायणपुर से अलवर आ रहे थे। भीड़ के चलते उन्होंने बड़ा बैग कंडक्टर सीट के नीचे रख दिया। आरोप है कि रास्ते में बस में चढ़ी दो महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर बड़े बैग में रखा जेवरों से भरा छोटा बैग निकाल लिया और कालीमोरी क्षेत्र में उतरकर फरार हो गईं।
अलवर बस स्टैंड पर उतरने के बाद चोरी का पता चला। बैग में चार सोने के हार, छह अंगूठियां, दो जोड़ी झुमके सहित करीब 18 तोला सोना और 700 ग्राम चांदी बताई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध महिलाओं की तलाश जारी है।
Published on:
20 Feb 2026 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
