
राजकीय सामान्य अस्पताल (फाइल फोटो - पत्रिका)
अलवर शहर के स्कीम नंबर 4 क्षेत्र में बुधवार रात एक 21 वर्षीय युवक द्वारा कथित रूप से ई-रिक्शा पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान फूटीखेल निवासी शिवा (21) के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चलाकर आजीविका चलाता था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात वह एक महिला के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में शराब पीने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान महिला कुछ दूरी पर चली गई, जिसके बाद शिवा ने ई-रिक्शा पर लगे एंगल में चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई राहुल ने संबंधित महिला पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।
Updated on:
19 Feb 2026 02:26 pm
Published on:
19 Feb 2026 02:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
