19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में 31 मार्च तक शत-प्रतिशत घरेलू जल कनेक्शन… प्रशासन ने तेज की काम रफ़्तार 

अलवर में पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने रफ्तार तेज कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

representative picture (patrika)

अलवर में पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने रफ्तार तेज कर दी है। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने मिनी सचिवालय स्थित कलक्ट्रेट सभागार में पेयजल व्यवस्था, समर कंटेंजेंसी तैयारियों और जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मार्च तक जिले में शत-प्रतिशत घरेलू जल कनेक्शन सुनिश्चित किए जाएं।

बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 75 प्रतिशत घरेलू कनेक्शन हो चुके हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिन योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, उनके लिए मासिक लक्ष्य निर्धारित कर तेजी से कनेक्शन दिए जाएं। जिन गांवों में जल जीवन मिशन का कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें आगामी सात दिनों में “हर घर जल” सर्टिफिकेशन के तहत सूचीबद्ध कर ग्राम सभाओं में प्रमाणित कराया जाए।

उन्होंने जल कनेक्शन से वंचित स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 31 मार्च तक कनेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी आदेश दिए गए। शहर में स्वीकृत 93 नए ट्यूबवेल और 43 ट्यूबवेल की गहराई बढ़ाने के कार्यों की समीक्षा कर शेष ट्यूबवेल की ड्रिलिंग शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।