16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar News: कार में जबरन बैठाकर रेप की कोशिश, मामला दर्ज 

आरोप है कि पास पहुंचने पर आरोपी ने जबरन उसे कार में बैठाने की कोशिश की और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Barmer School Scandal

(पत्रिका सांकेतिक फोटो)

अलवर शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र के एक थाने में 32 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि करीब 10-15 दिन पहले वह अपने काम से जा रही थी। रास्ते में घाटला निवासी शकील खड़ा मिला, जिसने उसे इशारे से बुलाया।

आरोप है कि पास पहुंचने पर आरोपी ने जबरन उसे कार में बैठाने की कोशिश की और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इधर, जिले के एक अन्य थाने में भी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है

कि एक व्यक्ति उसे बार-बार वीडियो कॉल कर रहा है और अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। पुलिस ने आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।