20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रमजान के पहले जुमे पर अकीदतमंदों की भीड़, मेव बोर्डिंग में अदा हुई नमाज

रमजान के पहले जुमे को लेकर मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह देखा गया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।

less than 1 minute read
Google source verification

पवित्र रमजान माह की शुरुआत गुरुवार से होते ही शहर में धार्मिक माहौल नजर आने लगा। रमजान के पहले जुमे पर शुक्रवार को शहर की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी।

रमजान के पहले जुमे को लेकर मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह देखा गया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। शहर में कई स्थानों पर इफ्तार की व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए।


रोड नंबर दो स्थित मेव बोर्डिंग में दोपहर करीब डेढ़ बजे जुमे की नमाज अदा की गई। मौलाना मौहम्मद अनस ने बताया कि दोपहर 1 बजे अजान दी गई, जिसके बाद तकरीर की गई और फिर खुतबा पढ़ा गया। नमाज के दौरान अमन-चैन, भाईचारे और मुल्क की तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। इससे पहले 19 फरवरी को सुबह सहरी के बाद रोजेदारों ने दिनभर रोजा रखा और शाम को इफ्तार कर पहला रोजा खोला।