वहीं, मृतक दीपक यादव के परिजन और ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि दीपक के लापता होने की सूचना पुलिस को 12 अप्रेल को ही दे दी गई थी, लेकिन मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती। पुलिस ने मामले में एक मुल्जिम परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि इस हत्याकांड में और भी लोग शामिल है। अकेला परमजीत शव को बोरे में भरकर बाइक पर रखकर पहाड़ी पर नहीं ले जा सकता। पुलिस इस मामले में अन्य मुल्जिमों को बचाने का प्रयास कर रही है।