
अलवर में दशहरा पर्व पर इस बार होगा विशेष आयोजन, करण-अर्जुन फिल्म की ऊंटगाड़ी रहेगी खास आकर्षण, आप भी जानिए
अलवर. Alwar Dussehra Mela 2019 : अलवर जिले भर में रावण दहन ( Ravan Dahan In Alwar ) समारोह आठ अक्टूबर को परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। इस दिन जगह- जगह पर रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। रावण दहन के नजदीक आते ही जगह- जगह पर पुतले बनाने का काम तेज हो गया है। शहर के गली मोहल्लों व कॉलोनियों में भी छोटे- छोटे रावण तैयार किए जा रहे हैं।
पुरुषार्थी समिति जिला अलवर की ओर से आठ अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में अनेक आकर्षण शामिल होंगे। इस बार फिल्म करण अर्जुन में दिखाई गई ऊंटगाडी को भी शोभायात्रा में शामिल किया जाएगा। इसे प्रदर्शनी के रूप में लगाया जाएगा। इसके अलावा इस बार बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत, पॉलीथिन मुक्त भारत जैसे विषयों पर सजी झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।
समिति के जिलाध्यक्ष राकेश अरोडा ने बताया कि इस बार शोभायात्रा में राम के स्वरूप में लोकेश खत्री और लक्ष्मण के स्वरूप में निखिल खत्री विराजमान रहेंगे। राजा सुग्रीव के स्वरूप में पंडित रवि पाराशर, हनुजान के स्वरूप में पंडित दर्शन जेटली शामिल होंगे। दोपहर 1.15 बजे पुरुषार्थी धर्मशाला विवेकानंद चौक पर महाआरती का आयोजन होगा। प्रवक्ता सौरभ कालरा ने बताया कि इस बार रावण के आकार को बढ़ाया गया है। रावण का चेहरा 15 फीट का, सीना 30 फीट, पैर 12 फीट तथा उसके ऊपर 7 फीट का छत्र लगाया जाएगा।
एनईबी में 55 फीट के रावण का होगा दहन
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से भी एनईबी में भारद्वाज योग आश्रम के पीछे 55 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक दिलीप मोदी ने बताया कि एनईबी विजय नगर स्थित शिव मंदिर से भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 6.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर
Published on:
07 Oct 2019 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
