
Girl kidnapped and sold
अलवर। स्कूली छात्रा से सामूहिक बलात्कार ( gangrape in rajasthan ) की घटना ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। अलवर के बहरोड़ क्षेत्र के एक गांव की स्कूली छात्रा से सामूहिक बलात्कार ( student gangrape ) की घटना सामने आई है। छात्रा को स्कूल से घर लौटते समय उसकी एक सहेली बहला-फुसला कर गांव के बाहर ले गई। जहां से पिस्तौल की नोक पर उसका अपहरण कर उसका बलात्कार किया गया। छात्रा को सोडावास के सुनसान घर में ले जाया गया। वहां छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाया गया। जिसके बाद उसे कुछ भी होश नहीं रहा। नाबालिग को दूसरे दिन हरियाणा के नारनौल में होश आया। जहां से छात्रा बलात्कारियों के चंगुल से निकल भागी और परिजनों को जानकारी दी।
थानागाजी गैंगरेप ( Thanagazi Gangrape ) के बाद अब खैरथल में सामूहिक बलात्कार
अलवर जिले में बलात्कार ( gang rape in akwar ) की वारदातें थम नहीं रही हैं। जिले में थानागाजी गैंगरेप ( thanagazi gang rape ) व बड़ौदामेव गैंगरेप के बाद अब खैरथल में सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। खैरथल थाने में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। इसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना करीब दो माह पुरानी है। दरिंदों ने नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार किया और उसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
रिश्तेदार ने अस्पताल ले जाकर किया बलात्कार
वहीं बीकानेर में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के रिश्तेदार पर उसकी सास के बीमार होने का बहाना कर अस्पताल ले जाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
महिला को समाज से बाहर करने की धमकी ( rape in banswara )
इधर बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाने में एक महिला हरसा ने दूसरी शादी कर लेने के बाद जुर्माने के तौर पर 1.20 लाख रुपए देने के लिए डराने-धमकाने और समाज से बाहर करने की धमकी देने का मामला पंच अमरेंग, मांगी लाल, रामजी व विठला सहित दस जनों के खिलाफ दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार चार साल पहले हरसा का विवाह सुहाला निवासी गना के साथ हुआ। गना ने हरसा को तीन साल तक छोड़े रखा। इस बीच हरसा ने हरीश के साथ प्रेम विवाह कर लिया। पंचों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
Updated on:
03 Aug 2019 10:39 am
Published on:
03 Aug 2019 10:38 am

बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
