2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather: राजस्थान में 2 पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ेगा मौसम, तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आगामी दिनों में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इसके प्रभाव से तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Santosh Trivedi

Feb 02, 2026

Rajasthan Rains

राजस्थान में फिर सक्रिय होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ (फोटो-पत्रिका)

Rajasthan Weather Update: खैरथल। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में क्षेत्र में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

इसके प्रभाव से तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। लगातार बादल छाए रहने और मौसम में संभावित बदलाव को लेकर किसान एक बार फिर चिंतित नजर आ रहे हैं।

Rain in Rajasthan: हल्की मावठ फसलों के लिए लाभकारी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हल्की मावठ रबी फसलों के लिए लाभकारी हो सकती है, लेकिन यदि तेज हवा और ओलावृष्टि होती है तो फसलों को भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

वर्तमान में गेहूं और जौ की फसल बालियां निकलने की अवस्था में है। ऐसे में हल्की बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ेगी, जिससे दाना भराव बेहतर होगा और तापमान नियंत्रित रहने से फसल के असमय पकने की आशंका भी कम होगी। इससे किसानों को सिंचाई पर होने वाला खर्च भी घटेगा।

IMD Rajasthan: तेज हवा और बारिश से फसल के गिरने का जोखिम

दूसरी ओर चना और सरसों की फसलों में इन दिनों फूल आने और फलियां बनने का दौर चल रहा है। खेतों में लंबे समय तक नमी बनी रहने से झुलसा और उकता जैसे रोगों का खतरा बढ़ सकता है।

सरसों की फसल में बादल छाए रहने और अधिक नमी के कारण मोयला (एफिड) के प्रकोप की आशंका भी जताई जा रही है। कुछ इलाकों में सरसों पकाव अवस्था में पहुंच चुकी है, ऐसे में तेज हवा और बारिश से फसल के गिरने का जोखिम बना हुआ है।

Rajasthan Farmers: खेतों में जल निकास की समुचित व्यवस्था रखें

जीरे की फसल के लिए भी मावठ के बाद लगातार बादल छाए रहने और अत्यधिक नमी को नुकसानदायक माना जा रहा है। खैरथल-तिजारा के उपनिदेशक उद्यान गोपाल लाल मीणा ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में जल निकास की समुचित व्यवस्था रखें और फसलों में रोग के शुरुआती लक्षण दिखाई देते ही अनुशंसित फफूंदनाशी दवाओं का छिड़काव करें, ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके।

Story Loader