27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में झमाझम बारिश के बाद इन सात बांधों में आया पानी, अब पर्यटकों की रहेगी भीड़

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 27 Jul 2018, 10:24 AM IST

Alwar : havy rain in rural area

कोटकासिम में 2 इंच बारिश सात बांधों में आया पानी

अलवर. जिले में बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को अलवर शहर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। बारिश से तापमान गिर गया और निचले इलाकों में पानी भर गया। इस दौरान सबसे अधिक बारिश कोटकासिम में 2 इंच दर्ज की गई। अलवर शहर में भी इस दौरान कई बार बारिश हुई, लेकिन बादल बौछार कर चले गए। बारिश से जिले के सात बड़े बांधों में पानी की आवक हुई है, जबकि सबसे बड़ा बांध जयसमन्द अब भी सूखा है। सिंचाई विभाग के अनुसार बुधवार शाम 4 बजे से गुरुवार शाम 4 बजे तक तिजारा में 38, थानागाजी में 9, सिलीसेढ़ में 10, रामगढ़ में 7, राजगढ़ में 10, मुण्डावर में 8, कठूमर में 15, बहरोड़ में 20, किशनगढ़बास में 7, गोविन्दगढ़ में 13, नीमराणा में 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान अलवर शहर में 2 एमएम बारिश हुई।

सिलीसेढ़ में 18.11 फीट पानी

बारिश से जिले के सात बांधों में पानी की आवक हुई है। गुरुवार को समरसरोवर बांध में 4 फीट पानी रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को सिलीसेढ़ बांध में 18 फीट 11 इंच, मंगलसर में 13 फीट 7 इंच पानी मापा गया। इस दिन मानसरोवर बांध का जलस्तर भी एक इंच बढ़कर 12 फीट पर पहुंच गया। चैतपुर बांध का जलस्तर भी 6 इंच बढ़कर 6 फीट 8 इंच हो गया। इस दिन बघेरी खुर्द में 5 फीट 5 इंच तथा जयसागर में 3 फीट 3 इंच पानी मापा गया।

अगले 48 घंटे में भरी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार अगले 48 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, असम, मघालय, पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वही दिल्ली और राजस्थान में भी बारिश की आशंका है।
उत्तर भारत से लेकर पश्चिम बंगाल मेें गुरूवार को भारी बारिश हुई। तेज बारिश के कारण राजधानी दिल्ली में कई स्थनों पर जलभराव हो गया और यातायात प्रभावित रहा।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल, महाराष्ट्र के साथ दिल्ली, नाएडा, गुरूग्राम, फरीदाबाद में बुधवार रात और गुरूवार सुबह भारी बारिश हुई है।

-----------------------------------------------------------------------------------