
सरिस्का में क्यूं नहीं करा सकते आनलाइन बुकिंग
अलवर. सरिस्का टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए पर्यटकों में इस कदर उत्साह है कि पर्यटकों ने एक अक्टूबर के लिए सभी 15 जिप्सी की ऑनलाइन बुकिंग पहले ही करा चुके हैं। सरिस्का में पर्यटन सीजन एक अक्टूबर को शुरू होता है। यानी सरिस्का में सफारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को सिर्फ दस दिन इंतजार करना होगा। आगामी एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए सभी तीनों रूटों पर प्रवेश खोल दिया जाएगा। मानसून काल में केवल पाण्डुपोल मार्ग पर ही पर्यटकों को भ्रमण की अनुमति है।
सरिस्का पर्यटकों से फिर गुलजार होने की तैयारी में है। आगामी एक अक्टूबर से सरिस्का में पर्यटकों की चहल- पहल फिर शुरू होने वाली है। सरिस्का प्रशासन सफारी के रूटों काे दुरुस्त करने में जुटा है। बारिश के दौरान सफारी के मार्ग खराब हो जाते हैं। पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले इन रूटों को दुरुस्त करना जरूरी होता है।
जिप्सी केंटर का होगा नवीनीकरण
पर्यटनी सीजन शुरू होने से पूर्व सरिस्का प्रशासन की ओर से सफारी में उपयोग ली जाने वाली जिप्सियां एवं केंटरों के नवीनीकरण का कार्य आगामी एक अक्टूबर से पूर्व पूरा होने की संभावना है। सरिस्का में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हूए इस बार सरिस्का में केंटरों की संख्या में वृदि्ध की उम्मीद है। करीब 35 केंटर एवं करीब 50 जिप्सियों के नवीनीकरण होने की उम्मीद है।
सरिस्का में हैं सफारी के लिए तीन रूट
सरिस्का में पर्यटकों की सफारी के लिए तीन रूट हैं। इन तीनों रूटों पर एक अक्टूबर से पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। इनमें सरिस्का गेट एवं टहला गेट से पर्यटक सफारी के लिए प्रवेश ले सकेंगे। सरिस्का में सफारी के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा है।
बाघों की वृदि्ध से पर्यटकों में बढ़ रहा आकर्षण
सरिस्का के प्रति पर्यटकों में आकर्षण बढ़ा है। इसका कारण है कि सरिस्का में बाघों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। पर्यटकों काे बाघों की साइटिंग भी अच्छी हो रही है। इस कारण सरिस्का के प्रति देश भर पर्यटकों में आकर्षण बढ़ रहा है।
Published on:
20 Sept 2023 11:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
