अलवर जिले में मात्र एक फीसदी वोट के अंतर से विधानसभा चुनाव में बड़ा खेला हो जाता है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 32.53 व भाजपा को 31.90 फीसदी वोट मिले और जीत हार का अंतर 0.63 फीसदी रहा, लेकिन इस छोटे से अंतर ने कांग्रेस को पांच सीट तो भाजपा को दो सीटों पर समेट दिया। जानिए इस बार विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है अलवर में खेला।
अलवर. पूर्वी राजस्थान का सिंहद्वार अलवर राजनीतिक दृष्टि से कांग्रेस एवं भाजपा ही नहीं, बल्कि तीसरे मोर्चे के दलों के लिए भी महत्वपूर्ण रहा है। यही कारण है कि एक फीसदी के छोटे से अंतर से चुनावों में अलवर जिले में प्रमुख दलाें का राजनीतिक गणित ही गड़बड़ा जाता है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, इस चुनाव के परिणाम में कांग्रेस व भाजपा के बीच एक फीसदी से भी कम 0.63 प्रतिशत वोट का अंतर रहा, लेकिन कांग्रेस को पांच सीटें मिली और भाजपा को दो सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।
प्रदेश की सत्ता का गलियारा अलवर जिले से होकर गुजरता है। जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम सत्ता गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस व भाजपा की नजरें विधानसभा चुनावों में अलवर की 11 सीटों पर टिकी रहती है।
पिछली बार निर्दलीय व अन्य ने बिगाड़ा गणित
पिछले विधानसभा चुनाव में जिले की करीब आधी सीटों पर निर्दलीय व अन्य दलों के प्रत्याशियों की मौजूदगी के चलते कांग्रेस व भाजपा के वोट प्रतिशत में अंतर भले ही ज्यादा दिखे, लेकिन सभी सीटों के वोटों को जोड़कर वोट प्रतिशत निकाला जाए तो दोनों दलों के बीच 0.63 प्रतिशत का मामूली अंतर दिखाई पड़ता है।
अलवर में वर्ष 2018 विधानसभा में वोटों का गणित
पार्टी प्राप्त वोट वोट प्रतिशत
कांग्रेस 602743 32.53
भाजपा 591054 31.90
बसपा 291176 15.71
2018 में अलवर का यह रहा चुनावी गणित
विधानसभा क्षेत्र विजेता प्रत्याशी पार्टी वोट निकटतम प्रत्याशी पार्टी वोट जीत प्रतिशत तिजारा संदीप यादव बसपा 59468 दुर्रूमियां कांग्रेस 55011 2.44किशनगढ़बास दीपचंद खैरिया बसपा 73799 रामहेत यादव भाजपा 63883 5.55मुण्डावर मंजीत चौधरी भाजपा 73191 ललित यादव बसपा 55589 10.97बहरोड़ बलजीत यादव निर्दलीय 55160 आरसी यादव कांग्रेस 51324 2.40बानसूर शकुंतला रावत कांग्रेस 65656 देवीसिंह शेखावत निर्दलीय 47736 10.76थानागाजी कांति मीणा निर्दलीय 64079 हेमसिंह भड़ाणा निर्दलीय 34729 18.98अलवर ग्रामीण टीकाराम जूली कांग्रेस 85752 मास्टर रामकिशन भाजपा 59275 15.28अलवर शहर संजय शर्मा भाजपा 85041 श्वेता सैनी कांग्रेस 63033 13026रामगढ़ सफिया खान कांग्रेस 83311 सुखवंत सिंह भाजपा 71083 6.58राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ जौहरीलाल मीणा कांग्रेस 82876 विजय मीणा भाजपा 52578 17.88कठूमर बाबूलाल बैरवा कांग्रेस 54110 बाबूलाल मैनेजर भाजपा 39942 9.80
इस बार भी दोनों ही दलों के सामने जीत की चुनौती
हालांकि विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक राजनीतिक तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते इस बार भी कांग्रेस व भाजपा के लिए जीत का रिकॉर्ड कायम करने की बड़ी चुनौती रहेगी।