
भाजपा के महंत बालक नाथ अलवर के नए सांसद, कांग्रेस के भंवर जितेन्द्र सिंह को 3 लाख 23 हजार से अधिक वोटों से हराया
अलवर. अलवर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महंत बालक नाथ चुनाव जीत गए हैं। महंत बालकनाथ अलवर के नए सांसद चुने जा चुके हैं। महंत बालकनाथ योगी ने कांग्रेस के भंवर जितेन्द्र सिंह को 3 लाख 23 हजार 78 6 वोटों से शिकस्त दी। महंत बालक नाथ अलवर लोकसभा सीट से 18वें सांसद है। भाजपा के महंत बालक नाथ को 7 लाख 50 हजार 580 वोट, कांग्रेस के भंवर जितेन्द्र सिंह को 4 लाख 26 हजार 797 वोट और बसपा के इमरान खान को 56 हजार 399 वोट मिले।
बीजेपी को कहां कितनी बढ़त
किशनगढ़ बास 47144
बहरोड 98754
मुंडावर 80759
तिजारा 30738
अलवर शहर 43000
अलवर ग्रामीण 8527
राजगढ़ से पीछे - 10515
रामगढ़ से बीजेपी बढ़त 23517
3 23 78 6 वोट से जीत
शुरु से ही आगे रहे भाजपा प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी महंत बालक नाथ शुरुआत से ही आगे चल रहे थे। किसी भी राउंड में वे पीछे नहीं रहे। महंत बालक नाथ की हर राउंड में लीड बढ़ती गई। भाजपा की बढ़त के दौरान मतगणना स्थल के बाहर भाजपाइयों ने जश्न मनाना शुरु कर दिया।
अपने गुरु का रिकॉर्ड तोड़ा
महंत बालक नाथ ने अपने गुरु महंत चांदनाथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भाजपा प्रत्याशी बालक नाथ सवा तीन लाख वोट से आगे हैं। वहीं उनके गुरु महंत चांदनाथ ने भंवर जितेन्द्र सिंह को 2 लाख 83 हजार वोट से हराया था।
भाजपा में खुशी की लहर
भाजपा प्रत्याशी महंत बालक नाथ की जीत हो चुकी है। बाबा की अप्रत्याशित जीत के बाद से ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। भाजपाइयों की ओर से मिठाई बांटी जा रही है। महंत बालक नाथ का शुरु से ही कहना था कि अलवर उनकी जन्मभूमि है। वे यहां उनके गुरु महंत चांदनाथ का सपना पूरा करने के लिए आए हैं। अब उन्होंने जीत दर्ज की है।
Published on:
23 May 2019 03:51 pm

बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
