27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar News: टूरिस्ट के लिए खुलेगा कांकवाड़ी फोर्ट, टहला गेट से प्रवेश

Alwar News सरिस्का टाइगर रिजर्व में जंगल की सैर के साथ-साथ अब ऐतिहासिक कांकवाड़ी फोर्ट का भी भ्रमण करने को मिल सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 3 Jul 2025, 11:56 AM IST

Alwar News सरिस्का टाइगर रिजर्व में जंगल की सैर के साथ-साथ अब ऐतिहासिक कांकवाड़ी फोर्ट का भी भ्रमण करने को मिल सकता है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव इसकी योजना बना रहे हैं। पर्यटन के उद्देश्य से सप्ताह में दो दिन इसे खोलने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि दो से तीन करोड़ रुपए खर्च करके यह भ्रमण लायक बनाया जाएगा। हालांकि इससे पहले वन्यजीवों की स्थिति से लेकर केंद्र सरकार से एनओसी आदि लेनी होंगी।

गिटार की तरह दिखता है किला

कांकवाड़ी किला न केवल एक ऐतिहासिक स्थल है, बल्कि यह सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान के भीतर वन्यजीवों और प्राकृतिक सुंदरता का भी एक हिस्सा है। यह अपनी कहानी और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। 17वीं शताब्दी में आमेर के राजा जय सिंह प्रथम ने बनवाया था, लेकिन यह औरंगजेब ने अपने भाई दारा शिकोह को कैद किया था, उसके लिए जाना जाता है। दारा शिकोह को सामूगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब से हारने के बाद यहां बंदी बनाया गया था। यह एक पहाड़ी पर स्थित है और इसका आकार गिटार जैसा है।

टहला गेट से प्रवेश

कांकवाड़ी फोर्ट जंगल भ्रमण के दौरान पर्यटकों के सामने आता है। ऐसे में पर्यटक इसकी जानकारी जुटाते हैं। क्षेत्र निदेशक संग्राम सिंह कटियार का कहना है कि यह किला टहला गेट से करीब 14 किमी दूर है। कुछ ऊंचाई पर स्थित है। उन्होंने कहा कि वन मंत्री जो आदेश देंगे, उसके बाद योजना धरातल पर उतारेंगे। सरिस्का में भ्रमण करने के लिए हर साल एक लाख से ज्यादा पर्यटक आ रहे हैं। मालूम हो कि किले की स्थिति ठीक करने के लिए पहले भी वन विभाग ने काम करवाया था। ऐसे में किले पर बचे काम भी आसानी से हो सकते हैं।