अलवर : बस स्टैण्ड पर फायरिंग व लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, आज करेगी मामले का खुलासा
अलवर के केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर करीब एक माह पहले फायरिंग कर लूटपाट का प्रयास करने वाले बदमाशों की गर्दन तक पुलिस के हाथ पहुंच गए हैं। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ कर ली है और अब पुलिस शुक्रवार साढ़े 11 बजे लूट का खुलासा करेगी।
उल्लेखनीय है कि 9 दिसम्बर की रात करीब 8.30 बजे तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाश केन्द्रीय बस स्टैण्ड परिसर स्थित मत्स्य नगर आगार कार्यालय पहुंचे। बदमाशों ने वहां कई राउण्ड फायरिंग करते हुए कै शियर से ैकैश लूटने का प्रयास किया, लेकिन रोडवेज के अन्य कर्मचारियों के आने पर बदमाश फायर करते हुए बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। जिससे कै शियर रूम में रखे करीब 40 लाख रुपए बच गए। वारदात के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस को अब
इस मामले में सफलता मिल गई है।
पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की धरपकड़ कर ली है और उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को पुलिस अधिकारी केन्द्रीय बस स्टैण्ड भी पहुंचे और घटना के सम्बन्ध में रोडवेजकर्मियों से फिर पूछताछ की।

कई वारदातों का हो सकता है खुलासा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बस स्टैण्ड पर फायरिंग कर लूटपाट का प्रयास करने वाले बदमाशों ने अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर शहर व आसपास इलाकों में कई वारदातों का अंजाम दिया है। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने इस बात का खुलासा भी किया है। पुलिस बस स्टैण्ड पर लूट के प्रयास की वारदात के खुलासे के साथ-साथ शहर में हुई अन्य कई वारदातों से भी पर्दा उठा सकती है।

Published on:
11 Jan 2019 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग