30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर पुलिस खाती है रोज फ्री के मुर्गे, नहीं दिया तो महिला को पीटा

अलवर जिले की पुलिस इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चित है। इन दिनों पुलिस कर्मी अपराधियों को जान बूझकर छोड़ रहे हैं। खैरथल कस्बे में तो तीन पुलिस वालो ने एक गरीब महिला को पीटा जिसका दोष यह था कि ये उससे निशुल्क मुर्गा मांग रहे थे ओर उसने देने से इनकार कर दिया। ये पुलिस थाने में लेजाकर मुर्गा का चिकन बनाकर खाते।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Dharmendra Adlakha

•

Updated: 13 Sep 2022, 10:34 PM IST

अलवर पुलिस खाती है रोज फ्री के मुर्गे, नहीं दिया तो महिला को पीटा

अलवर पुलिस खाती है रोज फ्री के मुर्गे, नहीं दिया तो महिला को पीटा

अलवर पुलिस खाती है रोज फ्री के मुर्गे, नहीं दिया तो महिला को पीटा
तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

अलवर.
अलवर जिले की पुलिस इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चित है। इन दिनों पुलिस कर्मी अपराधियों को जान बूझकर छोड़ रहे हैं। खैरथल कस्बे में तो तीन पुलिस वालो ने एक गरीब महिला को पीटा जिसका दोष यह था कि ये उससे निशुल्क मुर्गा मांग रहे थे ओर उसने देने से इनकार कर दिया। ये पुलिस थाने में लेजाकर मुर्गा का चिकन बनाकर खाते।
पुलिस अधीक्षक ने खैरथल थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को एक घर में घुसकर मुर्गा उठाकर ले जाने और मना करने पर महिलाओं से अभद्र व्यवहार व मारपीट करने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि आठ सितंबर को रामबाबू पुत्र रामेश्वर जाटव निवासी लाल पहाडी ने मामला दर्ज कराया था कि पांच सितंबर की शाम साढ़े सात बजे उसके भांजे के घर एक पुलिस की गाड़ी आकर रुकी जिसमें शीशराम यादव, धर्मपाल यादव, अभयसिंह यादव थे। ये लोग घर में घुसे और भांजा बहू रचना, मेरी पत्नी रविता, भतीजी रजनी से मुर्गा देने को कहा । मना करने पर इन पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। पुलिसकर्मी जबरदस्ती मुर्गा उठाकर ले गए। इस पर एसपी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मंगलवार को थाने में तैनात शीशराम यादव, धर्मपाल यादव व अभयसिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया।
रोज चाहिए मुर्गा-
अलवर जिले के कई थाने में तैनात पुलिस कर्मी रोज मुर्गे खाते हैं। इनको मंगलवार हो या कोई त्यौहार प्रतिदिन मुर्गा चाहिए। ये गांव में जाकर लोगों से मुर्गा निशुल्क ले आते हैं और गरीब लोग बोल भी नहीं पाते हैं।