विकास की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के अनुसार, वह मजदूरी करके घर चलाने में मदद करता था। परिवार में चार भाई हैं और सभी मजदूरी करते हैं। कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी निभाने वाले विकास की मौत की खबर गांव पहुंची तो शोक छा गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया भी की जा रही है।