
अलवर. शिकारियों से बरामद हुए बार हैडेड गूंज पक्षियों के शव।
अलवर. टहला कस्बा समीपवर्ती मंगलसर बांध पर दुर्लभ पक्षी बारहैडेड गूज के शिकार के आरोप में वनकर्मियों ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो शिकारियों की वनकर्मियों को अभी तलाश है। शिकारियों पर छह बारहैडेड गूज के शिकार का
आरोप है।
वनविभाग टहला ने मुखबिर की सूचना पर मंगलसर बांध से जहरीले रासायनिक का छिडकाव कर बार हैडेड गूज पक्षी का शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी रामेश्वर पुत्र गोविंद सहाय निवासी कीरो की ढाणी तालाब व जीतराम पुत्र गोविंद सहाय निवासी कीरो की ढाणी तालाब को गत शुक्रवार को मगंलसर बांध पर गिरफ्तार किया था।
वनकर्मियों ने शिकारियों को शनिवार को न्यायालय अलवर में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। वनविभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर ने सूचना दी कि मंगलसर बांध पर पानी के आसपास जमीन पर जहरीले रासायनिक का छिडकाव करपक्षियों का शिकार कर ले जा रहे है।
इस पर वनविभाग टहला की टीम मौके पर पहुंची और रामेश्वर व जीतराम को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कैलाश पुत्र मुलचंद व रामकिशोर पुत्र मूलचंद निवासी कीरो की ढाणी भागने में सफ ल रहे। वनकर्मियों ने मौके से 6 बार हैडेड गूज पक्षियों के शव भी बरामद किए। फ रार आरोपियों की तलाश में वनकर्मी जुटे हैं।
Published on:
12 Jan 2020 12:48 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
