3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरों की पसंद बना बहरोड़-नीमराणा सर्किल

घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

May 31, 2023

चोरों की पसंद बना बहरोड़-नीमराणा सर्किल

चोरों की पसंद बना बहरोड़-नीमराणा सर्किल

बहरोड़. भले ही आमजन को बेहतर कानून व्यवस्था का लाभ दिलाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बहरोड़ व नीमराणा में डीएसपी सर्किल कार्यालय खोल रखे है लेकिन उसके बाद भी सर्किल मुख्यालय पर ही सबसे अधिक बाइक चोरी की घटना हो रही है। चोर यहाँ पर बाजार में खड़ी बाइक को महज कुछ मिनट में ही चोरी कर फरार हो जाते है लेकिन बावजूद पुलिस बाइक चोरी की घटना रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
बहरोड़ में मुख्य चौराहे, नया बस स्टैंड, स्कूल खेल मैदान,पुराना बस स्टैंड, कॉलेज,कोर्ट परिसर,विभिन्न बैंक व जिला अस्पताल के पास सक्रिय है तो दूसरी ओर नीमराणा में औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों के बाहर,सचखंड अस्पताल, अजित अस्पताल, सोनी देवी अस्पताल, कचहरी परिसर के पास,अस्पताल परिसर व कृष्णा टॉवर से सबसे अधिक बाइक चोरी की घटना करते है।
चोरों में नहीं है पुलिस का खौफ : बहरोड़ व नीमराणा डीएसपी सर्किल मुख्यालय पर बढ़ती बाइक चोरी की घटना के अधिकतर मामले सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाते है लेकिन उसके बाद भी चोरों में पुलिस का कोई $खौ$फ तक नजर नहीं आता है। बताया जाता है कि बहरोड़ व नीमराणा पुलिस थाने में हर माह एक दर्जन से अधिक मामले बाइक चोरी के दर्ज होते है लेकिन उसके बाद भी पुलिस चोरों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

पुलिस के उच्चाधिकारी भी मान रहे, बढ़ रही चोरी की वारदात
भिवाडी पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों ने भी पिछले दिनों जिले के सभी थानाधिकारियों को पत्र लिखकर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की बात कही थी। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी भी मान रहे है कि जिले में चोरी व नकबजनी की घटना में 120 प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है।